भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला चल रहा है जिसमें भारतीय टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 39 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। यह मैच गाबा में खेला जा रहा है।

Advertisement

भारत के टॉप ऑर्डर के एक बार फिर फेल होने के बावजूद, केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों की जुझारू पारी खेली। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा ने भी बढ़िया 77 रन बनाए। इस बीच, बुमराह और आकाश की साझेदारी ने टीम को नई उम्मीद दी है। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि इस साझेदारी से भारतीय बल्लेबाजों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

विटोरी ने कहा, "मुझे लगता है कि टीम को यह समझ है कि किसी भी दिन कोई भी बल्लेबाज प्रदर्शन कर सकता है। बुमराह ने साबित किया है कि वह साझेदारी बना सकते हैं, डिफेंस कर सकते हैं और आक्रामक भी हो सकते हैं। आकाश भी नंबर 11 बल्लेबाज से बेहतर हैं। टीम को हर विकेट की अहमियत पता है और यही कारण है कि किसी ने भी हार नहीं मानी।"

आकाशदीप, जो विदेशी जमीन पर अपना पहला मैच खेल रहे हैं, 213/9 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उस समय भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए 33 रन और चाहिए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात यह रही कि अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए। स्कैन में पता चला कि उन्हें दाहिने पैर की पिंडली में खिंचाव है। हेजलवुड चौथे दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए। इससे पहले, वह दूसरे टेस्ट में साइड स्ट्रेन के कारण नहीं खेल पाए थे।

विटोरी ने इस पर कहा कि यह जोश हेजलवुड के लिए दुर्भाग्यशाली रहा। उन्होंने साइड स्ट्रेन के बाद वापसी के लिए कड़ी मेहनत की थी अब उनको पिंडली में चोट लग गई है। यह उनके लिए काफी मुश्किल है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात यह रही कि अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए। स्कैन में पता चला कि उन्हें दाहिने पैर की पिंडली में खिंचाव है। हेजलवुड चौथे दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए। इससे पहले, वह दूसरे टेस्ट में साइड स्ट्रेन के कारण नहीं खेल पाए थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार