भारतीय टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए 'विमेंस एशिया कप 2026' के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से रौंदकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। 'विमेन इन ब्लू' के प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष देवजीत सैकिया बहुत खुश हैं। उनका मानना है कि इस टूर्नामेंट के साथ भारत ने एशियन गेम्स की शानदार तैयारी की है।

Advertisement

सैकिया ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "भारतीय महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के सभी मैच एकतरफा रहे हैं। एशिया कप के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी बेहतरीन तैयारी की है। मैं टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देता हूं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि जीत के इस सिलसिले को जापान (एशियन गेम्स) तक ले जाएं।"

सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सफलता का श्रेय बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह को देते हुए कहा, "जय शाह ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया है। आज के दौर में भारतीय महिला टीम हर टूर्नामेंट में चैंपियन बनने लगी है, इसका श्रेय जय शाह को जाता है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर मात दी। जब जय शाह बीसीसीआई के सचिव थे, उस समय विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) शुरू किया। इसके साथ ही समान वेतन को लाया गया। इन महत्वपूर्ण फैसलों का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में नजर आता है।"

सैकिया ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "भारतीय महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के सभी मैच एकतरफा रहे हैं। एशिया कप के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी बेहतरीन तैयारी की है। मैं टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देता हूं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि जीत के इस सिलसिले को जापान (एशियन गेम्स) तक ले जाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

"यह फैसला पूरी तरह से बीसीसीआई का था। इस मुद्दे पर हमने आपस में चर्चा करके पहले ही अपना रुख तय कर लिया था और वही रुख आज भी कायम है। चाहे खिलाड़ी हों, टीम प्रबंधन हो या बीसीसीआई के अधिकारी, सभी की राय एक जैसी है। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों का कोई अलग फैसला हो और बीसीसीआई का अलग। हम सभी का निर्णय एक ही है और बीसीसीआई की नीति के अनुसार ही सभी कदम उठाए जाते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार