इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) ने सोमवार को अनंतपुर के आरडीटी स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में तीसरी अंडर-19 टी20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जून तक अनंतपुर के आरडीटी स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में 23 लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें ओवरऑल चैंपियन, रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी मिलेगी।

Advertisement

डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आंध्र प्रदेश (डीसीएएपी) की तरफ से आयोजित इस चैंपियनशिप में देश के कुछ सबसे होनहार युवा बधिर क्रिकेटर एक मंच पर साथ आ रहे हैं। यह टूर्नामेंट खेलों में समावेशिता, उत्कृष्टता और समान अवसर को बढ़ावा देने के लिए आईडीसीए की लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

इस इवेंट में देश भर से कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

आईडीसीए को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) का समर्थन प्राप्त है। इसके साथ ही डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (डीआईसीसी) और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (एडीसीए) से मान्यता प्राप्त है।

इस इवेंट में देश भर से कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

डीसीएएपी के महासचिव चल्लागली रघु ने कहा, "हमें अनंतपुर, आंध्र प्रदेश में आईडीसीए अंडर-19 तीसरी टी20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर डेफ की मेजबानी करने में खुशी हो रही है। आईडीसीए की तरफ से आमंत्रित 10 राज्यों के डेफ क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। डेफ क्रिकेट टैलेंट को निखारना वाकई एक जश्न की तरह है। हमें आईडीसीए का सदस्य होने पर गर्व है। हम एक ऐसे टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं जो उत्साह और सद्भावना पैदा करेगा और आंध्र प्रदेश में डेफ क्रिकेट को और बढ़ावा देगा।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार