India Vs Pakistan: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सराहा है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों में 74 रन की पारी खेली।

Advertisement

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 25 वर्षीय खिलाड़ी के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कहा, "अभिषेक शर्मा ने एमएस धोनी स्टाइल का इनसाइड-आउट हेलीकॉप्टर कवर ड्राइव लगाया। उनकी पारी में लगाए गए पांच छक्कों की चर्चा तो हर कोई करेगा, लेकिन मैं इस कवर ड्राइव की बात करना चाहता हूं, क्योंकि इस शॉट में कमाल की कला थी। सिर्फ एक बैट स्विंग में भी वह अपने डाउन स्विंग को एडजस्ट कर सकते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर एक बल्लेबाज, सिर्फ एक डाउन स्विंग में, बल्लेबाजी को इतना आसान दिखा सकता है, तो आप उस बल्लेबाज को दिन-प्रतिदिन क्यों नहीं देखेंगे। यह तो बस शुरुआत है।"

अश्विन का मानना है कि यह युवा बल्लेबाज क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाला है। उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा ने अभी शुरुआत ही की है। उनका भविष्य लंबा है। वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। उनमें बहुत क्षमता है, ठीक वैसे ही जैसे युवराज सिंह भारत के मार्की व्हाइट-बॉल क्रिकेटर बने। वह उस मुकाम तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुझे लगता है कि वह युवराज की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह एक अद्भुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं।"

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

अश्विन का मानना है कि यह युवा बल्लेबाज क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाला है। उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा ने अभी शुरुआत ही की है। उनका भविष्य लंबा है। वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। उनमें बहुत क्षमता है, ठीक वैसे ही जैसे युवराज सिंह भारत के मार्की व्हाइट-बॉल क्रिकेटर बने। वह उस मुकाम तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुझे लगता है कि वह युवराज की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह एक अद्भुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। वहीं, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 47 रन टीम के खाते में जोड़े।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार