भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा।

Advertisement

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इससे पहले, भारत ने मलेशिया को एशिया कप 2018 में 142 रनों से हराया था।

भारतीय टीम की गेंदबाजों का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर के स्पेल में महज 6 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। टीम की ओर से सर्वाधिक 14 रन कौशानी नुथ्यांगना ने बनाए।

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इससे पहले, भारत ने मलेशिया को एशिया कप 2018 में 142 रनों से हराया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

हरमनप्रीत कौर ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत के ओवरों में ऋचा घोष ने 22 गेंदों 49 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋचा ने 222 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए भारती फुलमाली (नाबाद 7 रन) के साथ मिलकर 19 गेंदों में 53 रन जोड़े। फाइनल में मिली हार के बावजूद श्रीलंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार