ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहना है कि अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसी कड़वाहट या तनाव नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के बीच कभी मैदान के बाहर भी तीखी नोकझोंक देखने को मिलती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। स्टार्क के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं बची है और सीरीज में मुकाबला अच्छे माहौल में खेला जाएगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया 2018 की उस तनावपूर्ण सीरीज के आठ साल बाद इस मैदान पर लौटेगा, जिसे दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झगड़ों और 'सैंडपेपर गेट' विवाद के लिए ज्यादा याद किया जाता है। टेस्ट से पहले, स्टार्क गुरुवार को किंग्समीड में खेले जाने वाले पहले वनडे में गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

स्टार्क ने 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अब कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों टीमें एक-दूसरे को फ्रेंचाइजी (टी20) क्रिकेट की दुनिया में काफी अच्छी तरह से जानती हैं। न सिर्फ मैं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी कुछ वर्षों से एक-दूसरे के साथ और एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं। ऐसे में ये निश्चित रूप से ऐसी दो टीमें हैं जो मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे को थोड़ा-बहुत जानती हैं। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इससे किसी भी टीम की 3-0 से जीतने या अपना दबदबा बनाने की इच्छा पर कोई असर पड़ेगा।"

स्टार्क ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्टैंड्स से खासकर मशहूर 'कैसल कॉर्नर' से काफ़ी शोर-शराबा सुनने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि उन्हें कैसे अनसुना करना है। मुझे 'आरएसए' कॉर्नर की बात याद है – वहां शराब परोसने के लिए कोई नियम नहीं हैं – वे उग्र हो सकते हैं, जिसकी उम्मीद आप विदेशी दौरों पर करते ही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पूरी सीरीज के दौरान ऐसा कुछ न कुछ देखने को मिलेगा। गुरुवार को ऐसा होगा या नहीं, यह तो पक्का नहीं कह सकता, लेकिन टेस्ट मैच के दौरान निश्चित रूप से ऐसा होगा।"

हाल के सीजन में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी मेलजोल बढ़ा है। मिचेल मार्श (कार्यवाहक कप्तान), स्टीव स्मिथ और स्टार्क जैसे अहम खिलाड़ी आईपीएल, 'द हंड्रेड' और मेजर लीग क्रिकेट में रयान रिकेलटन, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी जैसे साउथ अफ्रीकी स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते रहे हैं।

आईपीएल, 'द हंड्रेड' और मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में ड्रेसिंग रूम शेयर करने की वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच रिश्ते बदल रहे हैं। इसके अलावा, स्टार्क ने कहा कि डरबन में पिच के हालात उस समय से बिल्कुल अलग होंगे जब उन्होंने आखिरी बार यहां टेस्ट मैच खेला था। तब उन्होंने सूखी पिच पर 109 रन देकर 9 विकेट लिए थे और रिवर्स स्विंग का फायदा उठाया था।

हाल के सीजन में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी मेलजोल बढ़ा है। मिचेल मार्श (कार्यवाहक कप्तान), स्टीव स्मिथ और स्टार्क जैसे अहम खिलाड़ी आईपीएल, 'द हंड्रेड' और मेजर लीग क्रिकेट में रयान रिकेलटन, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी जैसे साउथ अफ्रीकी स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा, "जिम्बाब्वे में मौसम थोड़ा गर्म और सूखा था। हमारे यहां पहुंचने से पहले (डरबन में) थोड़ी बारिश हुई थी, और मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में भी थोड़ी बारिश होने का अनुमान है। इसी कारण कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में पता नहीं है। यह टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है और आपको बस हालात के हिसाब से खुद को ढालना होता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार