ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 23 मई को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
पीसीबी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 और 4 जून को दूसरा और तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
तीनों मैच स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होंगे। टॉस शाम 4 बजे होगा। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज आईपीएल 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल से टकराएगी।
ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े व्हाइट-बॉल खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। इसलिए पाकिस्तानी जाने वाली टीम में कई बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। जिन खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है, वे पहले वनडे से पूर्व टीम से जुड़ सकते हैं। एलएसजी के मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस और केकेआर के कैमरन ग्रीन टीम से जुड़ सकते हैं। एलएसजी और केकेआर के आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।
पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को अगस्त में बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज पर ध्यान देने के लिए आराम दिया जा सकता है, जबकि कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू शॉर्ट को जून में बांग्लादेश में व्हाइट-बॉल सीरीज में खेलने के लिए कुछ ब्रेक दिया जा सकता है। एलेक्स कैरी, एडम जम्पा और मार्नस लाबुशेन, जो हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेले थे, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हो सकते हैं। नाथन एलिस और मैथ्यू रेनशॉ भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बना सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े व्हाइट-बॉल खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। इसलिए पाकिस्तानी जाने वाली टीम में कई बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। जिन खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है, वे पहले वनडे से पूर्व टीम से जुड़ सकते हैं। एलएसजी के मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस और केकेआर के कैमरन ग्रीन टीम से जुड़ सकते हैं। एलएसजी और केकेआर के आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुल 111 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 71 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 36 मैच जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है, जबकि 3 मैचों का परिणाम नहीं आया है।