IN-W vs AU-W 2nd ODI: भारत के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को 102 रन से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक और झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेहमान टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया है।

Advertisement

मंगलवार को खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया गया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई। इसके चलते अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य जीएस लक्ष्मी ने यह सजा सुनाई।

मैदानी अंपायर वृंदा राठी और जननी नारायणन, थर्ड अंपायर लॉरेन एजेनबैग और फोर्थ अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर यह आरोप लगाया है।

आईसीसी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों से उनके मैच शुल्क का पांच प्रतिशत जुर्माना वसूला जाता है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।

Advertisement

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 292 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों में सर्वाधिक 117 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 40 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब टीम इंडिया के पास 20 सितंबर को दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार