छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन इंडिया 'ए' टीम में हुआ है। वह इंडिया 'ए' टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। आयुष पांडे का इंडिया 'ए' टीम में चयन श्रीलंका ए के खिलाफ 25 जून से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाली 2 चार दिवसीय टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए किया गया है।
आयुष एक सलामी बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। पिछले कुछ वर्षों में रणजी ट्रॉफी समेत विभिन्न प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है।
रायपुर की रियाज क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट का शुरुआती प्रशिक्षण लेने वाले आयुष ने कम उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था। जूनियर क्रिकेट से लेकर रणजी ट्रॉफी तक का सफर उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर तय किया है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में समय-समय पर मिले प्रशिक्षण ने भी उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयुष के पिता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि आयुष करीब सात साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी खेल के प्रति रुचि और शारीरिक सक्रियता को देखकर परिवार को शुरू से ही विश्वास था कि वह खेल जगत में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि आयुष ने 11 वर्ष की उम्र में पहली बार आयु वर्ग की राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
रायपुर की रियाज क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट का शुरुआती प्रशिक्षण लेने वाले आयुष ने कम उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था। जूनियर क्रिकेट से लेकर रणजी ट्रॉफी तक का सफर उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर तय किया है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में समय-समय पर मिले प्रशिक्षण ने भी उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
बाएं हाथ के 22 साल के बल्लेबाज आयुष ने 19 प्रथम श्रेणी मैचों की 34 पारियों में 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 1,430 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 211 है। इसी प्रदर्शन की बदौलत आयुष को इंडिया 'ए' टीम में जगह मिली है।