वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम का ऐलान किया है। बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है।

Advertisement

शान मसूद की अगुवाई में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट कप्तानी ले ली गई है। मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने खेले 16 टेस्ट मैचों में से 12 में हार का सामना किया। हाल ही में टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी टीम का सूपड़ा साफ हुआ था।

Advertisement

सिलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हालांकि, इंग्लैंड दौरे के लिए सऊद शकील को 17वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है। मगर शकील को टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। सिलेक्टर्स ने टीम में चार युवा खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया है। यह चार खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, पेसर उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद गाजी गोरी हैं।

शान मसूद की अगुवाई में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट कप्तानी ले ली गई है। मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने खेले 16 टेस्ट मैचों में से 12 में हार का सामना किया। हाल ही में टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी टीम का सूपड़ा साफ हुआ था।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह। (फिटनेस टेस्ट पास करने पर सऊद शकील इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का हिस्सा होंगे)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार