T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला बुधवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने की है। दोनों ने इस मैच से ही अपने वनडे करियर का आगाज किया है।
साहिबजादा फरहान लंबे समय से पाकिस्तान टी20 टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में वह सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। फरहान ने 6 मैचों में 383 रन बनाए थे जिसमें 2 शतक शामिल थे। एशिया कप में भी फरहान का अच्छा प्रदर्शन रहा था। टी20 फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पीसीबी ने उन्हें वनडे फॉर्मेट में मौका दिया है। फरहान 46 टी20 मैचों की 45 पारियों में 1,305 रन बना चुके हैं।
20 साल के माज सदाकत को भी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह भी इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को फरहान के साथ पारी की शुरुआत करने को भेजा गया है। माज 28 लिस्ट ए मैचों की 27 पारियों में 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 972 रन बना चुके हैं।
शमील हुसैन को भी डेब्यू का मौका दिया गया है। 21 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 लिस्ट ए मैचों की 13 पारियों में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 556 रन बनाए हैं।
मध्यक्रम के बल्लेबाज अब्दुल समद को भी डेब्यू का मौका दिया गया है। वह पाकिस्तान के लिए 5 टी20 खेल चुके हैं।
शमील हुसैन को भी डेब्यू का मौका दिया गया है। 21 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 लिस्ट ए मैचों की 13 पारियों में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 556 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफिफ हुसैन, तस्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।