T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और इससे जुड़े सभी पक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बीसीबी ने पीसीबी से भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने का अनुरोध किया है।
बीसीबी ने बयान में कहा, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और इसमें शामिल सभी लोगों का आभार जताता है।"
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का आभार जताया है।
बीसीबी अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने कहा, "इस दौरान बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों से हम बहुत प्रभावित हैं। हमारी भाईचारा हमेशा बना रहे। मंगलवार को पाकिस्तान की अपनी छोटी यात्रा के बाद और हमारी बातचीत के आने वाले नतीजों को देखते हुए, मैं पाकिस्तान से पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने का अनुरोध करता हूं।"
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का आभार जताया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दरअसल, बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से रिलीज किए जाने के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने ग्रुप-स्टेज के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। उसने आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का सुझाव भी दिया था, लेकिन आईसीसी ने इस अपील को खारिज कर दिया, जिसके बाद टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया।