T20 World Cup: भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के समापन के बाद 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में तीन मैच होंगे, जिसकी शुरुआत ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। इससे पहले भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक 14 टी20 मैच हुए हैं जिसमें बांग्लादेश ने केवल एक ही मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारत ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अंतिम टी20 मैच 22 जून , 2024 में हुआ था। इस मैच में भारत ने 50 रन से जीत हासिल की थी।

Advertisement

साल 2019 में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। तब रोहित शर्मा भारत के कप्तान थे। यह मैच दिल्ली में हुआ था और भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक विकेट (9) चटकाए हैं। चहल ने 6 मैचों में यह विकेट लिए हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दीपक चाहर के नाम है, जिन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश की ओर से पेसर अल-अलीम-हुसैन ने भारत के खिलाफ टी20 मैचों में सर्वाधिक 8 विकेट लिए हैं। यह विकेट उन्होंने 7 मैचों में हासिल किए थे।

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक विकेट (9) चटकाए हैं। चहल ने 6 मैचों में यह विकेट लिए हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दीपक चाहर के नाम है, जिन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार