ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन को साइन किया है। 31 वर्षीय करन टीम को तेज गेंदबाजी का कीमती अनुभव प्रदान करने के साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी का हुनर भी ​​देंगे।

Advertisement

हीट ने इस हफ्ते पुष्टि की थी कि 10 दिन पहले कॉन्ट्रैक्ट पर लगी रोक हटने के बाद, करन बीबीएल 16 के लिए फ्रेंचाइजी के पहले विदेशी खिलाड़ी होंगे। टॉम करन सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के साथ खेलने के बाद अपने तीसरे बीबीएल क्लब में शामिल होंगे।

टॉम करन अपने बीबीएल करियर के 52 मुकाबलों में 20.61 की औसत से 72 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 36 पारियों में 20.04 की औसत के साथ 501 रन बनाए हैं।

करन इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले अहम खिलाड़ी हैं। वह अपने करियर में 290 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 2,705 रन बनाने के साथ 8.83 की इकॉनमी रेट से 297 विकेट हासिल किए हैं।

ब्रिस्बेन हीट के कोच जेम्स होप्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम करते समय इस ऑलराउंडर के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने हीट में करन को शामिल करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "हम टॉम जैसे हुनरमंद ​​और अनुभवी खिलाड़ी को साइन करके बहुत खुश हैं। वह बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में उन्हें कोचिंग देने के मेरे अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि वह अपनी ऊर्जा और जोश से अपने आस-पास के दूसरे खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाते हैं।"

करन इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले अहम खिलाड़ी हैं। वह अपने करियर में 290 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 2,705 रन बनाने के साथ 8.83 की इकॉनमी रेट से 297 विकेट हासिल किए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

होप्स ने कहा, "मैंने पिछले हफ्ते यूरो लीग में एडिनबर्ग टीम के लिए उन्हें खेलते हुए देखा है, जहां उन्होंने अब तक 4 मुकाबलों में 10 विकेट लिए हैं। मुझे यकीन है कि उन्हें गाबा में हमारे लिए गेंदबाजी करने में मजा आएगा। बल्लेबाजी के मामले में, वह काफी हद तक माइकल नेसर जैसे हैं। वह पारी को संभालकर, खुद काउंटर-अटैक करके या अपने साथी खिलाड़ी से बेस्ट परफॉर्मेंस निकलवाकर गेम पर असर डाल सकते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार