मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 30वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेलबर्न स्टार्स दूसरे पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

मेलबर्न स्टार्स ने 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 7 में से 4 मुकाबले गंवाकर मेलबर्न रेनेगेड्स सातवें स्थान पर है।

Advertisement

डॉकलैंड्स स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम ने 15 के स्कोर पर टिम सेफर्ट (3) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जोश ब्राउन ने फ्रेजर-मैकगर्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

फ्रेजर-मैकगर्क 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मोहम्मद रिजवान ने जोश ब्राउन के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को 102 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कैलेब ज्वेल (0) भी चलते बने।

यहां से जोश ब्राउन ने हसन खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जोश ब्राउन 50 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हसन खान ने 23 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी खेमे से कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हारिस रऊफ ने 2 विकेट निकाले।

Advertisement

यहां से जोश ब्राउन ने हसन खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जोश ब्राउन 50 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हसन खान ने 23 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से सैम हार्पर ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 78 रन की अटूट साझेदारी करते हुए स्टार्स को आसान जीत दिलाई। हार्पर 51 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मैक्सवेल ने 17 गेंदों में 20 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हसन खान ने इकलौता विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार