ब्रिस्बेन हीट ने बेलेरिव ओवल में बुधवार को खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 35वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 3 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की।

Advertisement

इस मुकाबले के नतीजे का असर मेलबर्न रेनेगेड्स पर पड़ा है, जो अब खिताबी रेस से बाहर हो गई है। इस टीम से पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर्स इस दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। दूसरी ओर, होबार्ट हरिकेंस को इस हार से खास फर्क नहीं पड़ा है। यह टीम पहले ही क्वालीफायर्स में जगह बना चुकी थी। वहीं, 9 में से 5 मैच जीतकर ब्रिस्बेन हीट ने अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Advertisement

बुधवार को होबार्ट में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

इस टीम ने 46 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से मैट रेनशॉ ने नाथन मैकस्वीनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रेनशॉ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस पारी में नाथन मैकस्वीनी ने 32 गेंदों में 7 चौकों के साथ 49 रन बनाए, जबकि मैक्स ब्रायंट ने 20 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से रिली मेरेडिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन एलिस और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में होबार्ट हरिकेंस निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। 26 के स्कोर तक 2 विकेट गंवाने के बाद ब्यू वेबस्टर ने बेन मैकडरमॉट के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 98 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 124 के स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

इस पारी में नाथन मैकस्वीनी ने 32 गेंदों में 7 चौकों के साथ 49 रन बनाए, जबकि मैक्स ब्रायंट ने 20 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से रिली मेरेडिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन एलिस और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

इनके अलावा, निखिल चौधरी ने 16 रन, जबकि मैथ्यू वेड ने 11 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से जैवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, मैथ्यू कुहनेमैन ने 2 विकेट निकाले। माइकल नेसर, जमान खान और मार्नस लाबुशेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार