बिग बैश लीग के पांचवें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हर्रिकेंस को 8 विकेट से हरा दिया। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में अपनी टीम की जीत में कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने पहले गेंद और फिर बल्ले से अहम भूमिका निभाई और 24 गेंद पर पहले टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

मेलबर्न स्टार्स को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला था। जोए क्लार्क और टॉम रोजर्स ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 46 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जोए 20 और टॉम 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे कैंपबेल केलावे और मार्कस स्टोइनिस ने कोई नुकसान नहीं होने दिया और 51 गेंद पर नाबाद 101 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। केलावे 27 गेंद पर 41 और स्टोइनिस 31 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

होबार्ट के लिए राशिद हुसैन एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। दोनों विकेट उन्हें ही मिले।

मेलबर्न स्टार्स को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला था। जोए क्लार्क और टॉम रोजर्स ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 46 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जोए 20 और टॉम 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे कैंपबेल केलावे और मार्कस स्टोइनिस ने कोई नुकसान नहीं होने दिया और 51 गेंद पर नाबाद 101 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। केलावे 27 गेंद पर 41 और स्टोइनिस 31 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेलबर्न स्टार्स के लिए पीटर सिडल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। हारिस रऊफ और कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल और टॉम करन ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार