ब्रिस्बेन हीट ने शुक्रवार को गाबा में खेले गए 'हाई स्कोरिंग' मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस टीम ने विल्डरमुथ और मैट रेनेशॉ की शतकीय पारियों की मदद से बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025 के छठे मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स को 8 विकेट से रौंदा।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 257 का विशाल स्कोर बनाया। इस टीम ने महज 8 के स्कोर पर मिचेल मार्श (3) का विकेट गंवा दिया था। यहां से कूपर कोनोली ने फिन एलन के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 142 रन की साझेदारी की।

Advertisement

कूपर 37 गेंदों में 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एलन ने 38 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों के साथ 79 रन की पारी खेली। इनके अलावा, निक हॉब्सन ने टीम के खाते में 26 रन जोड़े, जबकि आरोन हार्डी ने 23 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम के लिए जैवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, शाहीन अफरीदी, जैक विल्डरमुथ, लियाम हैस्केट और मैथ्यू कुहनेमैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विशाल स्कोर को देखते हुए फैंस मान बैठे थे कि स्कॉर्चर्स की जीत सुनिश्चित है, लेकिन जैक विल्डरमुथ और मैट रेनेशॉ ने स्कॉर्चर्स के इरादों पर पानी फेरते हुए ब्रिस्बेन को एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

इस टीम ने पहली गेंद पर ही कॉलिन मुनरो (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जैक विल्डरमुथ ने मैट रेनेशॉ के साथ 93 गेंदों में 211 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक ला दिया। मैट रेनेशॉ 51 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

Advertisement

विशाल स्कोर को देखते हुए फैंस मान बैठे थे कि स्कॉर्चर्स की जीत सुनिश्चित है, लेकिन जैक विल्डरमुथ और मैट रेनेशॉ ने स्कॉर्चर्स के इरादों पर पानी फेरते हुए ब्रिस्बेन को एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले के साथ ब्रिस्बेन हीट (258/2) पुरुष बिग बैश लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है, जबकि स्कॉर्चर्स (257/6) का नाम इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। यहां शीर्ष पर मेलबर्न स्टार्स है, जिसने 19 जनवरी 2022 को होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 2 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार