होबार्ट हरिकेंस ने शनिवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 21वें मुकाबले में सिडनी थंडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। यह होबार्ट हरिकेंस की इस सीजन 7 मुकाबलों में पांचवीं जीत रही, जिसके साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।

Advertisement

वहीं, 6 में से 5 मुकाबले गंवाकर सिडनी थंडर्स की टीम आठवें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी है।

Advertisement

सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिडनी थंडर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस टीम ने मुकाबले की शुरुआती दो गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से सैम बिलिंग्स ने कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ 66 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

बिलिंग्स 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वॉर्नर ने निक मैडिनसन के साथ 58 गेंदों में 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 141 के स्कोर तक पहुंचाया।

मैडिनसन 26 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद वॉर्नर से डेनियल सेम्स (नाबाद 14) के साथ 13 गेंदों में 44 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। वॉर्नर 65 गेंदों में 9 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 130 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी खेमे से विल प्रेस्टविज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान नाथन एलिस ने 1 विकेट निकाला।

Advertisement

इसके जवाब में होबार्ट हरिकेंस ने 17.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को मिचेल ओवन और टिम वार्ड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.3 ओवरों में 108 रन की साझेदारी की। मिचेल 18 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए।

विपक्षी खेमे से विल प्रेस्टविज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान नाथन एलिस ने 1 विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी टीम की तरफ से डेनियल सेम्स ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि वेस अगर ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार