टीम इंडिया शनिवार से यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान की शुरुआत करेगी, जिससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की। वानखेड़े स्टेडियम में सैकिया ने मुकाबले की तैयारियों पर चर्चा की।
इस दौरान बीसीसीआई के सचिव ने स्टेडियम में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, क्योंकि मैच से पहले होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियां चल रही थीं।
सैकिया ने अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और ग्राउंड मैनेजमेंट से बात करते हुए देखा जा सकता है।
बीसीसीआई सचिव ने 'एक्स' पर लिखा, "टीम इंडिया की आखिरी मिनट की तैयारियों का निरीक्षण किया और चर्चा की। इसके साथ ही आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप 2026 के लिए मेजबानी की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की, जो आज (शनिवार) मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है।"
भारतीय टीम गत चैंपियन के तौर पर इस विश्व कप में उतरेगी। अगर सूर्यकुमार यादव की टीम ट्रॉफी जीतती है, तो वे अपने खिताब का बचाव करने वाली और घर पर जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
भारत ने साल 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हैं। अगर वे इस साल भी ऐसा कर पाता है, तो 3 टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन जाएगा।
भारतीय टीम गत चैंपियन के तौर पर इस विश्व कप में उतरेगी। अगर सूर्यकुमार यादव की टीम ट्रॉफी जीतती है, तो वे अपने खिताब का बचाव करने वाली और घर पर जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, लेकिन इस मैच को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसके बाद टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी।