England Second ODI: इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को तीसरे वनडे मुकाबले में 27 रनों से हराया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी। सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय टीम के खिलाफ मिली जीत को बड़ी उपलब्धि बताया।

Advertisement

मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, ""मुझे लगता है कि हमने जबरदस्त मुकाबला किया और आपस में बहुत अच्छा तालमेल बनाए रखा, ठीक वैसे ही जैसे हमने पूरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान किया था। दुनिया की नंबर 1 टीम के खिलाफ सीरीज जीतना एक शानदार उपलब्धि है।" इंग्लैंड के 387 रनों के विशाल टोटल की नींव जैकब बेथेल और बेन डकेट के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी ने रखी। ब्रूक ने दोनों सलामी बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हमने उस टेम्पलेट के बारे में काफी बात की है, जिसके साथ हम खेलना चाहते थे। बेथ (बेथेल) और डकी (डकेट) ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की, वह शानदार था।"

इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, "20 या 30 ओवर तक बिना कोई विकेट और ज्यादा जोखिम लिए बगैर डकेट और बेथेल की यह साझेदारी लाजवाब रही। इसके बाद जो रूट ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वहीं, जोस बटलर ने जिस अंदाज में पारी का अंत किया वह देखने लायक था। यह बल्लेबाजों का एक बेहतरीन प्रदर्शन था।"

मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, ""मुझे लगता है कि हमने जबरदस्त मुकाबला किया और आपस में बहुत अच्छा तालमेल बनाए रखा, ठीक वैसे ही जैसे हमने पूरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान किया था। दुनिया की नंबर 1 टीम के खिलाफ सीरीज जीतना एक शानदार उपलब्धि है।" इंग्लैंड के 387 रनों के विशाल टोटल की नींव जैकब बेथेल और बेन डकेट के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी ने रखी। ब्रूक ने दोनों सलामी बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हमने उस टेम्पलेट के बारे में काफी बात की है, जिसके साथ हम खेलना चाहते थे। बेथ (बेथेल) और डकी (डकेट) ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की, वह शानदार था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह 27 रन दूर रह गए। रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 60 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार