Z T10 League: लेजेन-जेड टी10 लीग के पहले सीजन के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है। मैदान पर उतरने वाली छह फ्रेंचाइजी में से एक बंगाल टाइगर्स ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। लीग 7 अगस्त से 11 अगस्त तक रोजाना ट्रिपल-हेडर्स के साथ शुरू हो रही है। समापन 13 अगस्त को ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।

Advertisement

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई वाइट-बॉल कप्तान आरोन फिंच के नेतृत्व वाली बंगाल टाइगर्स में अंतरराष्ट्रीय ताकत और ट्रायल के माध्यम से भारत के हजारों क्रिकेटरों में से चुने गए टैलेंट का मिश्रण है।

Advertisement

टीम के मालिक सुनील रानीवाला ने कहा, "मुझे लेजेन-जेड टी10 लीग में शामिल होकर खुशी हो रही है। मैंने देखा है कि भारत में टेनिस बॉल क्रिकेट कैसे खेला जाता है, और मेरा मानना है कि भारत की असली क्रिकेट आत्मा सड़कों पर ही बसती है। बंगाल टाइगर्स को शामिल करना, देश के हर कोने को जोड़ने वाले खेल को कुछ वापस देने का मेरा तरीका है।"

लेजेन-जेड टी10 लीग के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने मालिकाना सूची में रानीवाला के शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा, "सुनील रानीवाला जैसे दूरदर्शी व्यक्ति का बंगाल टाइगर्स टीम का मालिक होना हमारे मूल विचार का समर्थन है। क्रिकेट हर भारतीय का है, चाहे वह गली-मोहल्लों में हो या वैश्विक बोर्डरूम में।

बंगाल टाइगर्स टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सबसे पहले मैदान में उतरेंगे। टीम का सामना 7 अगस्त को शाम 5:00 बजे सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जयपुर, में रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली से होगा।

लेजेन-जेड टी10 लीग के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने मालिकाना सूची में रानीवाला के शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा, "सुनील रानीवाला जैसे दूरदर्शी व्यक्ति का बंगाल टाइगर्स टीम का मालिक होना हमारे मूल विचार का समर्थन है। क्रिकेट हर भारतीय का है, चाहे वह गली-मोहल्लों में हो या वैश्विक बोर्डरूम में।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एरोन फिंच (कप्तान), क्रिस्टोफर मपोफू, डैनियल क्रिश्चियन, इसुरु उदाना, सुदीप त्यागी, गौरव धीमान, मोहम्मद हुसैन, उमंग सेठी, केविन रोड्रिग्स, मोहम्मद मुज्तबा, रेफर अली, मोहम्मद नाज, सौरभ सोनी, प्रमोद कुमार, अविनाश राणा, राज शेखर मलिक, मानस दत्ता, विपिन वर्मा, प्रियांशु प्रताप

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार