अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से मुल्लांपुर में शुरू हुआ टेस्ट ऑलराउंडर मानव सुथार के लिए यागदार है। 23 साल का यह भारतीय ऑलराउंडर इस टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहा है। मानव को डेब्यू कैप दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव ने दी। मानव सुथार ने डेब्यू करने के बाद कहा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सुथार ने कहा, "मैं इन भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सच कहूं तो, यह मेरी जिंदगी की अब तक की सबसे अच्छी फीलिंग है। टेस्ट कैप हर क्रिकेटर का सपना होता है। इसलिए इससे मुझे बहुत प्रेरणा मिली। कुलदीप भाई जैसे लेजेंड से डेब्यू कैप पाकर काफी प्रेरित महसूस कर रहा हूं।"
अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से मुल्लांपुर में शुरू हुआ टेस्ट ऑलराउंडर मानव सुथार के लिए यागदार है। 23 साल का यह भारतीय ऑलराउंडर इस टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहा है। मानव को डेब्यू कैप दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव ने दी। मानव सुथार ने डेब्यू करने के बाद कहा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले सुथार बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर हैं। सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। उनके प्रथम श्रेणी करियर पर गौर करें तो 29 मैचों की 48 पारियों में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए वह 945 रन बना चुके हैं। इसके अलावा, 52 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 129 विकेट ले चुके हैं। इसी ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला।