भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत की जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

Advertisement

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही!

Advertisement

उन्होंने लिखा कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने उत्कृष्ट, अनुशासित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर चारों खाने चित कर दिया। इस अभूतपूर्व विजय के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।

उन्होंने लिखा कि टूर्नामेंट में जीत का यह क्रम जारी रहे, शुभकामनाएं…!

वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी धुरंधर टीम ने महाशिवरात्रि पर लाई महाविजय! टीम पाकिस्तान के खिलाफ जगह कोई भी हो जीतेगी तो टीम इंडिया ही।

उन्होंने कहा कि इस प्रभावशाली और प्रेरणादायक जीत के लिए टीम को बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान पर फिर एक बार करारा प्रहार कर भारतीय क्रिकेट टीम ने तिरंगा फिर शान के साथ लहराया है। बधाई हो देशवासियों।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। खिलाड़ियों के जज्बे, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन ने इस जीत को यादगार बना दिया।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए यह सिर्फ जीत नहीं, भावनाओं का उत्सव है। भारत माता की जय!

Advertisement

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। खिलाड़ियों के जज्बे, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन ने इस जीत को यादगार बना दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार