अवैध सट्टेबाजी ऐप 'वन एक्स बैट' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में आरोपों के दायरे में आए कई नामी क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

Advertisement

ईडी ने अपनी जांच को तेज करते हुए कुल 7.93 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियां जब्त की हैं। इन संपत्तियों के मालिक भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा जैसी नामी हस्तियां हैं।

इस कार्रवाई के तहत शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपए और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी थी।

अब ईडी ने सोनू सूद की 1 करोड़ रुपए, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपए, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपए (वाईडब्ल्यूसी हेल्थ एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर), नेहा शर्मा की लगभग 1.26 करोड़ रुपए, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपए, अंकुश हाजरा की 47.20 लाख रुपए और उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है।

इस तरह, अब तक इस मामले में करीब 7.93 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां ईडी ने अपने नियंत्रण में कर ली हैं।

अब ईडी ने सोनू सूद की 1 करोड़ रुपए, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपए, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपए (वाईडब्ल्यूसी हेल्थ एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर), नेहा शर्मा की लगभग 1.26 करोड़ रुपए, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपए, अंकुश हाजरा की 47.20 लाख रुपए और उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ईडी ने पाया कि वन एक्स बेट और उससे संबंधित ब्रांड सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो, प्रिंट मीडिया और अन्य माध्यमों से भारत में बेटिंग के लिए यूजर्स को आकर्षित कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स ने फर्जी और किराए के हजारों बैंक खाते बनाकर करोड़ों रुपए के लेन-देन किए। ईडी ने देश के प्रमुख चार पेमेंट गेटवे पर छापे मारे और 60 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार