पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

शान मसूद को उंगली की चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान जयडेन सील्स की एक गेंद मसूद की तर्जनी उंगली (इन्डेक्स फिंगर) पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे। मसूद दूसरी पारी में काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे थे और बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज से मिले चौथी पारी में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम के बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए थे। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे। कप्तान बाबर आजम ने दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए थे। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार