T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है, जिससे पहले अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच टीम ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

उस्मानपुरा, गुजरात विद्यापीठ एसटी पीक बस स्टैंड के पास निगरानी के दौरान, संदिग्ध हालत में मिले दो लोगों को पकड़ा गया और उनके पास से फाइनल मैच के कुल 8 टिकट बरामद किए गए। जांच के दौरान पता चला कि इन लोगों ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक किए थे और मैच से एक दिन पहले वे गैर-कानूनी तरीके से तय कीमत से तीन गुना ज्यादा यानी 10 हजार रुपए में टिकट बेच रहे थे।

Advertisement

क्राइम ब्रांच ने इन दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी टिकट जब्त कर लिए हैं। यह देखने के लिए जांच तेज कर दी है कि क्या इस नेटवर्क में कोई और भी शामिल है।

भारतीय टीम ने इस विश्व कप में सिर्फ एक ही मुकाबला गंवाया है। यह हार उसे सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में अभी तक दो मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था। कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा।

भारतीय टीम ने इस विश्व कप में सिर्फ एक ही मुकाबला गंवाया है। यह हार उसे सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड को कभी शिकस्त नहीं दी है। दोनों देशों के बीच 3 मैच खेले गए हैं। सभी मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए, लेकिन इस बार फैंस को भारत से जीत की आस है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार