ढाका कैपिटल्स ने नोआखली एक्सप्रेस के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता। सीजन के 5 मुकाबले खेल चुकी नोआखली एक्सप्रेस को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

बुधवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नोआखली एक्सप्रेस निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस टीम को महज 7 रन पर सौम्य सरकार (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 40 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें 24 रन का योगदान माज सदाकात ने दिया।

यहां से कप्तान हैदर अली ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 61 गेंदों में 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हैदर अली 36 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नबी ने 33 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए।

इसके जवाब में ढाका कैपिटल्स ने महज 14.1 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 14 के स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (0) और अब्दुल्ला अल मामुन (1) का विकेट गंवा दिया था।

इसके बाद नासिर हुसैन ने इरफान सुकुर के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की। इरफान टीम के खाते में 12 रन का योगदान देकर आउट हुए।

Advertisement

इसके जवाब में ढाका कैपिटल्स ने महज 14.1 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 14 के स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (0) और अब्दुल्ला अल मामुन (1) का विकेट गंवा दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

ढाका कैपिटल्स 5 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है, जबकि नोआखली एक्सप्रेस लगातार पांचवें मुकाबले में हार के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार