बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 में शनिवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 2 मुकाबले खेले गए, जिसमें रंगपुर राइडर्स और राजशाही वॉरियर्स ने अपने-अपने मैच जीते।

Advertisement

सीजन के 27वें मुकाबले में रंगपुर राइडर्स ने ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन से जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राइडर्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। डेविड मलान ने तौहीद हिरदॉय के साथ 14.1 ओवरों में 126 रन की साझेदारी की।

Advertisement

मलान 49 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 78 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 46 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 62 रन बनाए। इनके अलावा, काइल मेयर्स ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सैफुद्दीन ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में ढाका कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 170 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन ने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 58 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि उस्मान खान ने 31 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, कप्तान मोहम्मद मिथुन ने 25 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नाहिद राणा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। फहीम अशरफ ने 2 विकेट हासिल किए।

सीजन के 28वें मैच में राजशाही वॉरियर्स ने चटोग्राम रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की।

इसके जवाब में ढाका कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 170 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन ने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 58 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि उस्मान खान ने 31 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, कप्तान मोहम्मद मिथुन ने 25 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नाहिद राणा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। फहीम अशरफ ने 2 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में वॉरियर्स ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। वॉरियर्स के लिए अकबर अली ने 40 गेंदों में सर्वाधिक 48 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम ने 46 रन की पारी खेली। रॉयल्स की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 3, जबकि मेहदी हसन ने 2 विकेट हासिल किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार