ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड को 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने हार के बाद टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की कड़ी आलोचना की है।

Advertisement

जेफ्री बॉयकॉट ने कहा, "जब से स्टोक्स और मैकुलम ने टेस्ट टीम की कमान संभाली है, इंग्लैंड ने भारत या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं जीती है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जीत मिली हैं।"

Advertisement

स्टोक्स ने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम, रॉब की और बेन स्टोक्स ने तीन साल तक झूठ बोला। मैकुलम की सोच है कि अपना काम करो। दुनिया की परवाह किए बिना खेलो। कोई उन्हें डांटता नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है, और किसी को टीम से बाहर नहीं किया जाता है, इसलिए वे बस वही बेवकूफी भरी हरकतें करते रहते हैं। अगर कोच और कप्तान को कोई दिक्कत नहीं है, तो खिलाड़ियों को क्यों बदलना, खुद को ढालना या सुधारना चाहिए? लोग अब इस तरह के खेलने से तंग आ चुके हैं।

बॉयकॉट ने कहा कि हार के बावजूद बल्लेबाज मैकुलम ने अपने कोचिंग के तरीकों में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया है। उन्हें नहीं पता कि कब रुकना है या अपना रूटीन बदलना है। बिना किसी नतीजे के जो चाहें करने की इस तरह की खुली छूट इंग्लैंड को पीछे खींच रही है। हमारे पास कुछ बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके स्किल का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अगले स्तर पर जाने के लिए हमें खिलाड़ियों के तैयारी करने और सोचने के तरीके से अलग अनुशासन की जरूरत है। बोर्ड को पूर्व में एशेज जीत चुके खिलाड़ियों को कोच और कप्तान के साथ बैठाना चाहिए। हम इंग्लैंड की जीत चाहते हैं।

स्टोक्स ने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम, रॉब की और बेन स्टोक्स ने तीन साल तक झूठ बोला। मैकुलम की सोच है कि अपना काम करो। दुनिया की परवाह किए बिना खेलो। कोई उन्हें डांटता नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है, और किसी को टीम से बाहर नहीं किया जाता है, इसलिए वे बस वही बेवकूफी भरी हरकतें करते रहते हैं। अगर कोच और कप्तान को कोई दिक्कत नहीं है, तो खिलाड़ियों को क्यों बदलना, खुद को ढालना या सुधारना चाहिए? लोग अब इस तरह के खेलने से तंग आ चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में जोश हेजलवुड के बिना खेली। पैट कमिंस ने सिर्फ एक मैच खेला और नाथन लियोन ने भी सिर्फ एक ही मैच खेला। इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 4-1 से सीरीज जीतने में कामयाब रही। इंग्लैंड पूरी सीरीज में ज्यादातर समय दबाव में दिखी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार