मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में जारी दूसरे टेस्ट मैच में 44 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को पहली पारी में 334 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं।

Advertisement

इस पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मेहमान टीम ने महज 5 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से जो रूट ने जैक क्रॉली के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। क्रॉली 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से हैरी ब्रूक ने जो रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। ब्रूक ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जो रूट ने जोफ्रा आर्चर के साथ 10वें विकेट के लिए 58 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

आर्चर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रूट ने 206 गेंदों में 1 छक्के और 15 चौकों के साथ नाबाद 138 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 75 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि माइकल नेसेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 73 ओवरों के खेल में 6 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं।

ट्रेविस हेड और जैक वेदरलैंड ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। ट्रेविस 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से वेदरलैंड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचाया। वेदरलैंड ने 78 गेंदों में 1 छक्के और 12 चौकों के साथ 72 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

कप्तान स्टीव स्मिथ ने लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जिसके बाद कैमरून ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन जुटाते हुए टीम को 291 के स्कोर तक पहुंचाया।

लाबुशेन 65 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कैमरून ग्रीन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिन की समाप्ति तक एलेक्स कैरी 46 रन, जबकि माइकल नेसेर 15 रन अपने खाते में जोड़ चुके थे।

कप्तान स्टीव स्मिथ ने लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जिसके बाद कैमरून ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन जुटाते हुए टीम को 291 के स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार