Indian Premier League: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही जीटी ने फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मैच को खत्म करके वापस आना चाहते थे।

Advertisement

शुभमन गिल ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और जीटी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साई सुदर्शन (58) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रनों की साझेदारी निभाई और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। जीत के बाद गिल ने कहा, "टॉस के समय थोड़ा कन्फ्यूजन था, लेकिन जीत की खुशी है।"

Advertisement

साई सुदर्शन के साथ अपनी साझेदारी पर बात करते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। हम एक-दूसरे के गेम को बहुत अच्छे से जानते हैं। जब हम बैटिंग कर रहे होते हैं, तो हमारी बातचीत बहुत अच्छी होती है। हम जानते हैं कि हममे में से किसी एक को आक्रामक बल्लेबाजी करनी है। मेरे हिसाब से हम यह तय करने में बहुत अच्छे हैं कि कौन किस गेंदबाज के खिलाफ अटैक करेगा।"

शुभमन गिल ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और जीटी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साई सुदर्शन (58) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रनों की साझेदारी निभाई और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। जीत के बाद गिल ने कहा, "टॉस के समय थोड़ा कन्फ्यूजन था, लेकिन जीत की खुशी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 214 रन लगाए। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और 47 गेंदों में 96 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंत के ओवरों में डोनोवन फेरेरा ने महज 11 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। हालांकि, गिल की 53 गेंदों पर खेली गई 104 रनों की लाजवाब पारी और साई सुदर्शन द्वारा 32 गेंदों में बनाए गए 58 रनों की बदौलत जीटी ने 215 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार