T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।
भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, "भारत ने टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी देश का गौरव हैं। चक दे इंडिया।"
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मैच पर दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजर थी। फैंस एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की टीम खड़ी भी नहीं हो पाई। भारत ने एकतरफा मैच जीता और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत करते हुए 8-1 कर लिया।
भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, "भारत ने टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी देश का गौरव हैं। चक दे इंडिया।"
Also Read: LIVE Cricket Score
ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।