Second Qualifier Match: चोट से उबर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज आवेश खान को बीसीसीआई की तरफ से क्लियरेंस मिल गया है और वह अब आईपीएल 2025 का हिस्सा बन सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि आवेश को दाएं घुटने में चोट थी और सोमवार को बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा उनका अंतिम फिटनेस टेस्ट हुआ।

Advertisement

आवेश ने इस साल जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए टी20 खेला था। ऐसा समझा जा रहा है कि आवेश को यह चोट घरेलू सीजन के दौरान ही लगी थी। इसके बाद से ही वह लगातार एनसीए की निगरानी में थे।

Advertisement

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि आवेश एलएसजी के दल से कब जुड़ेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वह टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे जो कि 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में है। एलएसजी को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

आवेश ने इस साल जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए टी20 खेला था। ऐसा समझा जा रहा है कि आवेश को यह चोट घरेलू सीजन के दौरान ही लगी थी। इसके बाद से ही वह लगातार एनसीए की निगरानी में थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार