Chennai Super Kings: चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Advertisement

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि आज पिच अच्छी लग रही है। ओस को लेकर उन्होंने कहा कि ओस अभी तक यहां नहीं आई लेकिन उनकी टीम ओस के लिए तैयार है। गायकवाड़ ने कहा कि फ़ील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है, गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन हुआ था लेकिन आरसीबी के सामने और बेहतर करना होगा वहीं बल्लेबाजी में और बेहतर किया जा सकता है। चेन्नई में एक बदलाव है। नेथन एलिस की जगह मतिशा पतिराना आज का मुकाबला खेल रहे हैं।

Advertisement

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते लेकिन उनकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार है। पाटीदार ने ओपनिंग जोड़ी की भी तारीफ की और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी भिड़ंत पर कहा कि प्रशंसकों का प्यार इस भिड़ंत को और मजेदार बनाता है। आरसीबी में भी एक बदलाव है, रसिख डार की जगह भुवनेश्वर कुमार खेल रहे हैं।

आरसीबी : फ़िल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पड़िक्कल, लियम लिविंगस्टन, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज भंडागे, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

सीएसके : रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मतिशा पतिराना, खलील अहमद

Advertisement

इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज भंडागे, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार