Chennai Super Kings: अपने कप्तान रजत पाटीदार (51) के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने मुश्किल चुनौती रख दी।

Advertisement

ओपनर फिल साल्ट ने 16 गेंदों में 32, विराट कोहली ने 30 गेंदों में 31 और देवदत्त पड़िक्कल ने 14 गेंदों पर 27 रन ठोके। पाटीदार ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाये और टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया। लियम लिविंगस्टन ने 10 और जितेश शर्मा ने 12 रन बनाये। टिम डेविड ने मात्र आठ गेंदों में नाबाद 22 रन ठोके।

Advertisement

आरसीबी की पारी के 18वें और 19वें ओवर में सिर्फ 10 रन आए थे और तीन विकेट गिरे लेकिन अंतिम ओवर में टिम डेविड ने तीन सिक्सर लगा कर आरसीबी को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। उससे पहले नूर ने एकबार फिर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। अगर रजत का कैच नहीं टपकाया जाता तो शायद आरसीबी इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाती। रजत को जो जीवनदान मिले, उसका फायदा लेते हुए उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली। उसी कारण से आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचने की अच्छी नींव मिल गई।

पाटीदार ने अपने अर्धशतक में चार चौके और तीन छक्के लगाए। साल्ट ने तेज-तर्रार ओपनिंग में पांच चौके और एक छक्का लगाया। विराट की पारी धोड़ी धीमी रही लेकिन उन्होंने भी दो चौके और एक छक्का लगाया।

आरसीबी की पारी के 18वें और 19वें ओवर में सिर्फ 10 रन आए थे और तीन विकेट गिरे लेकिन अंतिम ओवर में टिम डेविड ने तीन सिक्सर लगा कर आरसीबी को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। उससे पहले नूर ने एकबार फिर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। अगर रजत का कैच नहीं टपकाया जाता तो शायद आरसीबी इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाती। रजत को जो जीवनदान मिले, उसका फायदा लेते हुए उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली। उसी कारण से आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचने की अच्छी नींव मिल गई।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार