Chennai Super Kings: कोलकाता नाइट राइडर्स पर सात विकेट से जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह सिर्फ इसलिए कुछ भी बदलना नहीं चाहते, क्योंकि वह अब कप्तान हैं।

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। इसके साथ ही गत चैंपियन चेन्नई ने आईपीएल 2024 की अपनी तीसरी घरेलू जीत दर्ज की।

Advertisement

रवींद्र जडेजा (3-18) के प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की। साथ ही तुषार देशपांडे (3-33) और मुस्तफिजुर रहमान (2-22) के स्पेल ने जडेजा का पूरा साथ दिया।

गायकवाड़ ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''मैं कुछ अलग नहीं करना चाहता था। बस चीजों को वैसे ही रखना चाहता हूं जैसी वो हैं। सीएसके की संस्कृति को मूल रूप से जारी रखना चाहता हूं। यही है जो मुझे महसूस होता है। हमें जो सफलता मिली है, जो चीजें हम कर रहे हैं, मैं उसमें रत्ती भर भी बदलाव नहीं करना चाहता।"

"मैं बस अपने फैसले खुद लेना चाहता हूं और जितना संभव हो उतनी आजादी देना चाहता हूं। जब से मैं सीएसके में शामिल हुआ हूं तब से यही हो रहा है। वास्तव में कुछ भी नहीं बदला है और मैं इसका आनंद ले रहा हूं।''

गायकवाड़ ने पांच पारियों में 117.42 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। इस सीजन में ओपनिंग में उनका साथ रचिन रवींद्र दे रहे हैं, जो अपना डेब्यू सीजन खेल रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार