Cricket Test Match Between India: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बल्लेबाजी के दौरान स्पिनरों के खिलाफ अपने पैरों का इस्तेमाल करने और हवाई शॉट खेलने से नहीं डरना चाहिए।

Advertisement

रवि शास्त्री का यह कमेंट शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में स्पिनर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर कोहली के अपना विकेट गंवाने के बाद आया।

Advertisement

कोहली, जो अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन स्पिन की जाल में फंस गए और अपना विकेट बांग्लादेश को गिफ्ट में दे आए। विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए लेकिन जब रिप्ले देखा गया तो उसमें गेंद पैड से टकराने से पहले उनके बल्ले का किनारा लेकर गई थी। हालांकि, विराट ने डीआरएस नहीं लिया था।

शास्त्री ने मैच कमेंट्री के दौरान कहा, "वह पिछले 2-3 वर्षों में स्पिनरों के सामने कई बार आउट हुए हैं। लेकिन उन्होंने बहुत रन भी बनाए हैं। आप उन्हें अपने पैरों का इस्तेमाल करते हुए देखना चाहेंगे। गेंद की पिच पर आएं, शायद स्वीप का इस्तेमाल करें। आप स्पिनरों को परेशान करने के लिए कुछ अलग या नया कर सकते हैं, बजाय इसके कि आप उन्हें खुद पर दबाव बनाने दें। जब उन्होंने बहुत रन बनाए तो उन्होंने यही किया था।"

पहली पारी में सिर्फ छह रन बनाने वाले कोहली पिछले दो वर्षों से टेस्ट क्रिकेट में घरेलू धरती पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व कप्तान ने भारत में पिछले छह टेस्ट मैचों में सिर्फ एक शतक लगाया है। हालांकि, उनका आखिरी टेस्ट शतक पिछले साल पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।

2021 से कोहली ने एशिया में 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 पारियों में 29.72 की औसत से 654 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

पहली पारी में सिर्फ छह रन बनाने वाले कोहली पिछले दो वर्षों से टेस्ट क्रिकेट में घरेलू धरती पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व कप्तान ने भारत में पिछले छह टेस्ट मैचों में सिर्फ एक शतक लगाया है। हालांकि, उनका आखिरी टेस्ट शतक पिछले साल पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार