T20I Match: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है।

Advertisement

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, चेन्नई ने एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।"

Advertisement

नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स के साथ रहे थे। एलिस का प्रदर्शन पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए शानदार रहा है। यही कारण है कि एलिस की इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भूमिका काफी अहम मानी जा रही थी।

एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही काफी कमजोर नजर आ रहा है। नाथन एलिस के इस सीजन से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाजों के ग्रुप में अब मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फॉल्क्स ही बचे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी शामिल हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम में भारत के टी20 विश्व कप विजेता शिवम दुबे और अमन खान भी गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद हैं।

एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही काफी कमजोर नजर आ रहा है। नाथन एलिस के इस सीजन से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाजों के ग्रुप में अब मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फॉल्क्स ही बचे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। चेन्नई 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार