पूर्व बल्लेबाज चेतन चौहान की गिनती भारत के सबसे जुझारू बल्लेबाजों में की जाती है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना शतक लगाए 2 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं।

Advertisement

चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई, 1947 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। चेतन का शुरुआत से ही क्रिकेट से खास लगाव था और धीरे-धीरे यह लगाव करियर में तब्दील हो गया। चेतन ने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू 1967 में किया। उन्होंने 179 फर्स्ट क्लास मैचों में 40 की औसत से खेलते हुए 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते साल 1978 में उनकी एंट्री भारतीय टीम में हुई।

चेतन ने इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियों बटोरीं। उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 2084 रन बनाए, जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके बल्ले से 153 रन आए। हालांकि, चेतन इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी शतक नहीं लगा सके। वह अपने करियर के दौरान कई बार 80 से 97 के स्कोर के बीच 9 बार आउट हुए। हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक के 2 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज रहे। उनका यह रिकॉर्ड कई वर्षों तक कायम रहा।

चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई, 1947 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। चेतन का शुरुआत से ही क्रिकेट से खास लगाव था और धीरे-धीरे यह लगाव करियर में तब्दील हो गया। चेतन ने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू 1967 में किया। उन्होंने 179 फर्स्ट क्लास मैचों में 40 की औसत से खेलते हुए 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते साल 1978 में उनकी एंट्री भारतीय टीम में हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, चेतन ने सूझबूझ दिखाते हुए गावस्कर को पहले समझाने का प्रयास किया था और इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के ग्रुप कैप्टन रहे शाहिद अली खां दुर्रानी को मैदान की तरफ आने का इशारा किया था। दुर्रानी के समझने के बाद गावस्कर शांत हुए थे और मामला खत्म हो सका था। कहा जाता है कि चेतन गावस्कर को न रोकते, तो उन पर इस हरकत के लिए पांच साल तक का बैन लग सकता था। चेतन चौहान का 16 अगस्त, 2020 को 73 साल की उम्र में निधन हुआ। बड़े से बड़े गेंदबाजों का सामना करने वाले चेतन कोरोना से जिंदगी की लड़ाई हार गए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार