Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। पिछले 7 मुकाबलों में यह केकेआर की छठी जीत है। टीम की जबरदस्त वापसी का श्रेय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सपोर्ट स्टाफ को दिया है।
केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। टीम को पहले छह मुकाबलों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी। 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में बेहतरीन वापसी की है। पिछले 7 में से 6 मुकाबले जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
एमआई के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम की शानदार वापसी पर बात करते हुए केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि छह मुकाबलों के बाद हमें जो भरोसा था, उसने वापसी करने में हमारी मदद की। हम सभी के बीच कुछ अच्छी और खुलकर बातचीत हुई। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन यह फॉर्मेट उन जरूरी पलों को जीतने के बारे में है। हम उस मैच के बाद जब ब्रेक पर गए, तो वह जीत सच में बहुत महत्वपूर्ण थी। इससे हमारा मूड बदल गया और फिर सभी को वापसी करने का विश्वास होने लगा। हमें वापसी का भरोसा पहले से था, लेकिन मुझे लगा कि इसका श्रेय सभी सपोर्ट स्टाफ को जाता है। जब आप छह मैच हार जाते हैं और फिर ब्रेक में जाते हैं, तो माहौल सच में मुश्किल होता है। यह सच में चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इस वापसी का श्रेय सभी को नहीं जाता। हमने अच्छा और सकारात्मक माहौल बनाए रखा। तैयारी शानदार रही है।"
केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। टीम को पहले छह मुकाबलों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी। 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में बेहतरीन वापसी की है। पिछले 7 में से 6 मुकाबले जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
रहाणे ने एमआई के खिलाफ 45 रनों की अहम पारी खेलने वाले मनीष पांडे की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "मनीष पांडे के लिए सच में बहुत खुश हूं। मेरा मतलब है कि जब वह नहीं खेल रहे थे, तब भी उनके काम करने का तरीका, रवैया और एटीट्यूड शानदार था। एक खिलाड़ी के तौर पर यह सच में मुश्किल होता है जब आप कोई मैच नहीं खेल रहे होते हैं और दिन-रात अपनी बैटिंग, अपनी फील्डिंग पर कड़ी मेहनत करते रहते हैं। वह रवैया, टीम माइंडसेट, यही सबसे जरूरी है। इस मुकाबले में मनीष द्वारा खेली गई पारी से मैं काफी खुश हूं।" मनीष ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 45 रनों की दमदार पारी खेली थी।