T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत की मौजूदा टीम को अब तक की सबसे बेहतरीन व्हाइट बॉल टीम बताया है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीता। भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी।

Advertisement

पोंटिंग ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे आईसीसी इवेंट्स में भारत की जीत का सिलसिला जारी रहा, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आकर टूटा। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि टीम में कितनी जबरदस्त निरंतरता है, जिसकी बराबरी आज के दौर में कोई दूसरी टीम नहीं कर पाई है।

Advertisement

पोंटिंग ने 'आईसीसी रिव्यू शो' पर कहा, "इस बात के खिलाफ तर्क देना सच में बहुत मुश्किल है। अगर आप देखें, तो सिर्फ टी20 इंटरनेशनल टीम ही नहीं, बल्कि पिछले पांच-छह वर्षों में आईसीसी इवेंट्स में भारतीय टीम का व्हाइट-बॉल रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही शायद बहुत से लोगों ने यह पहचान लिया था कि मौजूदा भारतीय टीम में कितनी गहराई और ताकत है। इसके साथ ही उनके पास कितना अनुभव है। यह सिर्फ टी20 नहीं, बल्कि एक बहुत ही मजबूत भारतीय व्हाइट बॉल टीम है। लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने के लिए उन्हें मेरा सलाम।"

पोंटिंग ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे आईसीसी इवेंट्स में भारत की जीत का सिलसिला जारी रहा, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आकर टूटा। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि टीम में कितनी जबरदस्त निरंतरता है, जिसकी बराबरी आज के दौर में कोई दूसरी टीम नहीं कर पाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पोंटिंग ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार एकदम सही समय पर आई। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के अनुसार, इस हार ने भारत के हौसले को और भी मजबूत करने का काम किया। "जब आप लगातार 12 मैच जीतते हैं, तो कोई न कोई दिन ऐसा जरूर आता है जब आप अच्छा नहीं खेल पाते। मुझे खुशी है कि ऐसा जल्दी हो गया। शायद भारत को इसी तरह के झटके की जरूरत थी। इससे उन्हें फिर से एकजुट होने, एक साथ बैठने और उन बातों पर चर्चा करने का मौका मिला जो एक टीम के तौर पर उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। उन्होंने अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन को पक्का कर लिया था और टूर्नामेंट के आखिरी दौर में टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार