ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड में जारी इकलौते टेस्ट मैच में पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले के दूसरे दिन अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 323 के स्कोर पर सिमट गई।
इस टीम ने 58 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड के बीच चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
एलिस पेरी 116 गेंदों 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 240 तक पहुंचा दिया।
बेथ मूनी 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद सदरलैंड ने 171 गेंदों में 17 चौकों के साथ 129 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बढ़त दिलाई। लूसी हैमिल्टन ने टीम के खाते में 23 रन का योगदान दिया, जबकि अलाना किंग ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े।
भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
बेथ मूनी 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद सदरलैंड ने 171 गेंदों में 17 चौकों के साथ 129 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बढ़त दिलाई। लूसी हैमिल्टन ने टीम के खाते में 23 रन का योगदान दिया, जबकि अलाना किंग ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी थी। अब दोनों देशों की निगाहें इस इकलौते डे-नाइट टेस्ट मैच पर है।