एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर चल रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट से पहले भारत को चेतावनी दी है। स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स में भारत को कड़ी टक्कर देने उतरेगी।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने कहा, "दोनों टीमों के स्तर को देखते हुए उम्मीद है कि यह सीरीज संतुलित होगी। दोनों ही टीमों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यह हमेशा से एक ऐसी सीरीज रही है, जिसमें उतार-चढ़ाव वाले क्षण आते रहे हैं और परिणाम भी चौंकाने वाले रहे हैं।"

Advertisement

स्टोक्स ने कहा, "हेडिंग्ले में हम विजयी रहे, जबकि दूसरे टेस्ट में वे जीते। जब दो अच्छी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं, तो आपको यह देखने को मिलता है। मुझे नहीं लगता कि हम किसी पर बढ़त बना सकते हैं। हम अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं, चाहे वह कोई भी हो। हम इस हफ्ते मैदान पर उतरेंगे और उन्हें कड़ी टक्कर देंगे और निश्चित रूप से जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।"

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट को 371 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से जीता था। यह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा चेज था। भारत ने शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट को 336 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा बुधवार को की।

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट को 371 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से जीता था। यह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा चेज था। भारत ने शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट को 336 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जोफ्रा आर्चर की वापसी पर कप्तान स्टोक्स ने कहा, "वाकई रोमांचक है। मुझे लगता है कि यह इंग्लिश प्रशंसकों के लिए तो शानदार है ही, आर्चर के लिए भी बेहतरीन है। उसे वापसी में काफी समय लगा। वह जिस तरह से चोटों से निपटा है, काबिले तारीफ है। उसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते देख बहुत अच्छा लग रहा है। उसे अपने आप पर बहुत गर्व होगा कि वह दो बड़ी चोटों के बाद वापसी में सफल रहा है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार