एडिलेड में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद अब हर किसी की नजर भारत के प्लेइंग-11 पर है। इस बीच पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को लगता है कि वापसी कर रहे रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को एडिलेड में मौका मिलेगा।

Advertisement

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इस टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है। भारत की प्लेइंग-11 में ये संभावित बदलाव होने की पूरी संभावना है।

Advertisement

भारत ने बहुप्रतीक्षित दौरे की धमाकेदार शुरुआत की। टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों की शानदार जीत दर्ज की और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह कप्तान हैं, इसलिए देवदत्त पडिक्कल की जगह वह शामिल होंगे जबकि ध्रुव जुरेल की जगह शुभमन गिल को भी टीम में होना चाहिए।"

पठान ने कहा कि रोहित को मध्यक्रम में खेलना चाहिए और केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग करनी चाहिए। राहुल और जायसवाल ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में क्रमशः 77 और 161 रन बनाकर दमदार प्रदर्शन किया था।

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह कप्तान हैं, इसलिए देवदत्त पडिक्कल की जगह वह शामिल होंगे जबकि ध्रुव जुरेल की जगह शुभमन गिल को भी टीम में होना चाहिए।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार