ICC Champions Trophy Match Between: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट अच्छी नजर आ रही है और उनकी टीम यहां अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। रिज़वान ने कहा कि उनके खिलाड़ी दुबई की परिस्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं। पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव है, फखर जमान की जगह इमाम-उल-हक खेलेंगे।

Advertisement

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टॉस से अधिक फर्क नहीं पड़ता, हालांकि उन्होंने कहा कि पिच धीमी रहने वाली है। रोहित ने कहा कि पिछले मैच की तुलना में पिच अधिक नजर नहीं आ रही है। रोहित ने कहा कि पिछला मैच उनकी टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला था लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने एक टीम के तौर पर वापसी की वो प्रशंसनीय है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टीमें :

पाकिस्तान : इमाम-उल-हक़, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा , तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ, अबरार अहमद

टीमें :

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार