ICC Champions Trophy Match Between: बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पीसीबी ने दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी है।

Advertisement

टी20 टीम से एक बार फिर पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा गया है। वहीं, शाहीन अफरीदी की टी20 टीम में वापसी हुई है। अफरीदी के साथ ही हारिस रऊफ और हसन अली भी टी20 टीम में लौट आए हैं। इन तीनों की वापसी से पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी।

Advertisement

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर रखना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पीसीबी छोटे फॉर्मेट में इनसे आगे बढ़ने की सोच चुकी है।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजावन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 14 दिसंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

सलमान अली आगा टी20 में कप्तान हैं तो वनडे में उपकप्तानहैं। वनडे में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी बरकरार है।

फखर जमान वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में शामिल हैं।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा और दाएं हाथ के गेंदबाज अहमद दानियाल को छोटे फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 1 से 4 अगस्त के बीच फ्लोरिडा में खेली जानी है।

वहीं, दोनों देशों के बीच 8 से 12 अगस्त तक वनडे सीरीज त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम।

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार