महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी की प्रबल दावेदार माने जाने वाली भारतीय महिला टीम अब मुश्किलों में घिर चुकी है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का कारण वही पुरानी गलतियां बनीं, जो यह टीम बार-बार दोहरा रही है। टीम इंडिया अब अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार हैं, लेकिन टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम एशियाई चैंपियन श्रीलंका को हरा चुकी है, और वो अगला शिकार भारत को बनाने के लिए बेताब हैं।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच यह महा मुकाबला रविवार (6 अक्टूबर) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का इंतजार है।

टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा 5-2 से हावी है। जबकि, टी20 इंटरनेशनल में यह आंकड़े 12-3 है।

आंकड़े देखे जाएं तो ये साफ है कि पाकिस्तान की टीम पर भारतीय टीम का दबदबा रहा है, लेकिन टीम का मौजूदा फॉर्म भारतीय फैंस के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हरमनप्रीत सेना की खराब फील्डिंग और फ्लॉप टॉप ऑर्डर काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा है, जिसकी झलक अब टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दिखी। अगर, भारत को टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना है तो उसे अपनी इन कमजोरियों को दूर करना होगा।

टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा 5-2 से हावी है। जबकि, टी20 इंटरनेशनल में यह आंकड़े 12-3 है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार