T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2024 में आखिरकार हरमनप्रीत की सेना का खाता खुल गया है। पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप और न्यूजीलैंड से करारी हार झेलने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि, बल्लेबाजों ने यहां फिर निराश किया लेकिन गनीमत यह रही कि स्कोर छोटा था और कप्तान क्रीज पर डटी रहीं। मगर, सेमीफाइनल का टिकट अब भी भारत की पकड़ से दूर है।

Advertisement

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले से बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन पिछले मुकाबले वाली गलती फिर देखने को मिली। खराब फील्डिंग और फ्लॉप बल्लेबाजी हरमनप्रीत की टीम का पीछा नहीं छोड़ रही। दुबई की पिच धीमी है और यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन टीम के मुख्य बल्लेबाजों को जिम्मेदारी तो निभानी पड़ेगी।

Advertisement

भारतीय टॉप ऑर्डर तेज शुरुआत दिलाने में नाकाम रहा, जबकि फील्डर आसान कैच ड्रॉप कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी फंसता नजर आ रहा था लेकिन हरमनप्रीत कौर ने लाज बचा ली। हालांकि इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल का समीकरण अब भी काफी पेचीदा है।

भारत को यहां से अपने दोनों मैच जीतने होंगे, जो बिलकुल भी आसान नहीं होगा। सामने छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया है। जबकि, श्रीलंका ने भी हाल ही में एशिया कप फाइनल में भारत को हराया था और एक बार फिर से जीत के लिए तैयार होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बावजूद भी भारत नेट रन रेट में ज्यादा बढ़त नहीं बना पाया। दो मैचों में पहली जीत से भारतीय टीम ग्रुप तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई। पाकिस्तान हार के बावजूद तीसरे स्थान पर है, क्योंकि इनका नेट रन रेट भारत से बेहतर है।

भारत ए ग्रुप में है; जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है। श्रीलंका लगभग दौर से बाहर हो चुकी है और भारत का अगला मैच श्रीलंका से है, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। इसके बाद टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से है।

Advertisement

10 टीम के बीच जारी टूर्नामेंट में दो ग्रुप है, जिसमें पांच-पांच टीम है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। भारत ए ग्रुप में है, जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है।

भारत ए ग्रुप में है; जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है। श्रीलंका लगभग दौर से बाहर हो चुकी है और भारत का अगला मैच श्रीलंका से है, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। इसके बाद टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार