T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2024 का सफर भारतीय महिला टीम के लिए यादगार नहीं रहा और एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर हावी नजर आई। हालांकि, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिला टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

इस टीम में चैंपियन न्यूजीलैंड और उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी इसका हिस्सा हैं।

Advertisement

हालांकि, भारतीय टीम उनकी कप्तानी में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में चार मैचों में 150 रन बनाए और चार पारियों में सिर्फ एक बार आउट हुईं। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने दुबई और शारजाह में क्रमशः श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद अर्धशतक भी बनाए।

टीम में न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर भी शामिल हैं, जिन्होंने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी जीती।

24 वर्षीय अमेलिया ने 15 विकेट लिए, जो महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने 135 रन भी बनाए, जिसमें फाइनल में 43 रन बनाकर न्यूजीलैंड को पहली बार ट्रॉफी जीतने में मदद करना शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट को भी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने के बाद इस टीम में चुना गया है।

Advertisement

मेगन ने इस टूर्नामेंट में आठ विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 48 तक पहुंचाई, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ (3-3) का आंकड़ा शामिल है। टूर्नामेंट में उनका इकॉनमी रेट 4.07 रहा।

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट को भी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने के बाद इस टीम में चुना गया है।

ये है वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

Advertisement

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रित्स, डैनी वैट, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, डिएंट्रा डॉटिन, निगर सुल्ताना, एफी फ्लेचर, रोज़मेरी मेयर, एन मलाबा, ईडन कार्सन (12th प्लेयर)।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार